लेडीज नहीं अब जेंट्स के तौर पर जाने जाएंगे ये IRS अधिकारी, जानिए कौन हैं जो अनुसूया से बने अनुकाथिर
Photo : social media
IRS Nnukathir Surya Profile: सरकारी खेमे में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि यह इतिहास में ऐसा पहला मामला है। इसकी सोशल मीडिया में भी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, आईआरएस विभाग में एक महिला अधिकारी अब एक पुरुष के तौर पर जानी जाएगी। दरअसल, महिला से पुरुष बने आईआरएस एम अनुकाथिर सूर्या को केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। अब वे एक पुरुष के तौर पर जानी जाएंगी।कौन हैं जेंडर बदलने वाली अधिकारी : हैदराबाद में केंद्रीय कस्टम एवं सर्विस टैक्स अपीलेंट ट्रिब्यूनल में जॉइंट कमिश्नर के पद पर तैनात महिला आईआरएस अधिकरी जेंडर बदलने के बाद फिर से नौकरी पर वापस आ गई हैं। सरकारी रिर्कार्ड में उन्होंने अपना जेंडर बदलने के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से उन्हें अनुमति दी गई। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब सभी रिकॉर्ड में उनका नाम एम अनुसूया के स्थान पर एम अनुकाथिर सूर्या होगा। 11 साल नौकरी करने के बाद उन्होंने अपना जेंडर बदला है।
किस बैच की IRS अधिकारी : वह 2013 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार दिसंबर 2013 से मार्च 2018 तक उनकी तैनाती चेन्नई के तमिलनाडु में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर रही। उसके बाद अप्रैल 2018 से दिसंबर 2023 तक तमिलनाडु में ही वह डिप्टी कमिश्नर रहीं। जनवरी 2023 में उनकी तैनाती हैदराबाद में ज्वाइंट कमिश्ननर के पद की गई। तब से वह इस पद पर हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

