ramcharitmanas

क्या होती है TRP, कैसे पता चलता है कितने दर्शकों ने देखा कार्यक्रम

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (10:00 IST)
मुंबई पुलिस टीवी चैनलों पर टीआरपी (TRP) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि वह रिपब्लिक सहित 3 चैनलों की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्‍तार किया गया है। आइए जानते हैं क्या होती है टीआरपी, कैसे पता चलता है कितने दर्शकों ने देखा कार्यक्रम...
 
क्या होती है टीआरपी : टीआरपी का फुलफॉर्म टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (Television Rating Point) है। यह एक ऐसा उपकरण है जिससे किसी भी प्रोग्राम या चैनल की लोकप्रियता को समझने में मदद मिलती है।
 
इससे यह भी पता चल जाता है कि कौन सा प्रोग्राम या टीवी चैनल सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। लोग किसी चैनल या प्रोग्राम को कितनी बार और कितने समय के लिए देख रहे हैं, यह पता लगाने में टीआरपी का सहारा लिया जाता है। जिस प्रोग्राम की टीआरपी जितनी ज्यादा होती है उसकी लोकप्रियता उतनी ही अधिक होती है। विज्ञापन कंपनियां भी टीआरपी देखकर ही यह तय करती है कि उसे किस चैनल पर कितनी देर विज्ञापन चलाना है।
 
कैसे होती है टीआरपी की गणना : टीआरपी को मापने के लिए कुछ जगहों पर पीपलस मीटर लगाए जाते हैं। इन्हीं दर्शकों के आधार पर सारे दर्शक मान लिया जाता है जो TV देख रहे होते हैं। इन मीटर्स की फ्रिक्वेंसी से ये पता लगाता है कि कौन सा प्रोग्राम या चैनल कितनी बार देखा जा रहा है।
 
इस मीटर के द्वारा एक-एक मिनट की टीवी की जानकारी को इंडियन टेलिविजन ऑडियंस मेजरमेंट तक पहुंचा दिया जाता है। इसके बाद ये टीम पीपलस इस जानकारी का विश्लेषण करने के बाद तय करती है कि किस चैनल या प्रोग्राम की टीआरपी कितनी है।
 
इसे देखने के लिए एक दर्शक के द्वारा नियमित रूप से देखे जाने वाले प्रोग्राम और समय को लगातार रिकॉर्ड किया जाता है। इस डाटा को 30 से गुना करके प्रोग्राम का एवरेज रिकॉर्ड निकाला जाता है। 
 
हालांकि टीआरपी को लेकर पहले भी विवाद उठते रहे हैं। अभिताभ बच्चन समेत कई बड़े सितारे पहले भी कह चुके हैं कि उन्हें टीआरपी का गणित समझ नहीं आता है।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख