Hanuman Chalisa
✕

कोरोनावायरस live Updates : 11 राज्यों में बढ़े कोरोना के एक्टिव मामले, 25 में आई कमी

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (15:38 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा 69 लाख से अधिक हो गया और राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या में फिर से कमी दर्ज की गई है, जो 8.93 लाख पर आ गई हैं। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...


03:37 PM, 9th Oct
-नगालैंड सरकार ने आगामी दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजनों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर केवल मंदिरों में दुर्गा पूजा पंडाल लगाने की अनुमति दी गई है।

02:08 PM, 9th Oct
-पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 11 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है, जबकि 25 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इसमें गिरावट दर्ज की गई।
-ओडिशा में कोविड-19 के 2,697 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,46,839 हो गई। वहीं, 17 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 991 हो गई।

11:53 AM, 9th Oct
-चीन ने बताया कि वह कोविड-19 के टीके संबंधी गठबंधन ‘कोवैक्स’ में शामिल हो गया है। चीन में कोरोना वायरस के टीके के तीन उम्मीदवार क्लीनिकल परीक्षण के तीसरे चरण में है।
-तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,891 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2.08 लाख हो गई है। 7 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,208 हो गई है।

10:08 AM, 9th Oct
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,496 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 69,06,151 हो गए। वहीं 964 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,06,490 हो गई।

09:24 AM, 9th Oct
-देश में लगातार 3 हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से अधिक आ रही है।
<

देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से अधिक आ रही है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय pic.twitter.com/lOOU7qnb0i

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2020 >-दिल्ली में लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, सिर्फ 29 दिनों में 2 लाख से 3 लाख हुई कोरोना संक्रमितों की संख्‍या, अब तक 5653 की मौत
-पहले 1 लाख में 126 दिन, 1 से 2 लाख होने में 65 दिन लगे थे।

09:23 AM, 9th Oct
कोरोनावायरस से बचाव के लिए Lifestyle में करें बदलाव, जानिए Expert Advice

09:22 AM, 9th Oct
-इन्दौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 28 हजार के पार, 441 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 6 नई मौतें

09:22 AM, 9th Oct
-फ्रांस में एक दिन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 18,129 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,71,638 पहुंच गई।
-इजराइल में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 3,855 नए मामले सामने आने से सक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,336 हो गई है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

अगला लेख