Daily Horoscope
✕

राजस्थान के करौली जिले में पुजारी को जिंदा जलाया, एक गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (15:29 IST)
जयपुर। राजस्थान में करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र के बूकना गांव में एक मंदिर के पुजारी की जलाकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
करौली पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के अनुसार इस मामले के मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस को अन्य आरोपियों के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें भेजी गई हैं।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले दंड संहिता की धारा 307 में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब पुजारी की कल शाम को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में मौत हो जाने के बाद इसे 302 में दर्ज किया गया हैं।
 
उल्लेखनीय है कि मंदिर की जमीन को बुधवार को गांव के राधागोपाल मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को जलाकर हत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया था। आग में गंभीर रूप से झुलसे पुजारी को इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल लाया गया, लेकिन गुरुवार शाम को पुजारी ने दम तोड़ दिया। (वार्ता)
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

अगला लेख