dharma sangrah
✕

SIR Documents: एसआईआर में कौन से दस्तावेज चाहिए?

Updated: गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (07:24 IST)
What documents: बिहार के बाद 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR-Special Intensive Revision) के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। एसआईआर फॉर्म को भरने का सबसे आसान तरीका यह है कि आपका या आपके माता-पिता अथवा दादा-दादी का नाम 2003 की मतदाता सूची में होना चाहिए। वर्तमान में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में एसआईआर की प्रक्रिया चल रहे हैं। 
 
यदि आपका या आपके रिश्तेदारों (माता-पिता अथवा दादा-दादी) का नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है तो फिर आपकी मशक्कत बढ़ने वाली है। हालांकि बीएलओ द्वारा आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा, लेकिन ईआरओ ऐसे आवेदकों को नोटिस जारी करेगा, जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है। SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, जिसमें अयोग्य मतदाताओं को हटाना और योग्य तथा छूटे हुए मतदाताओं को शामिल करना शामिल है। इनमें ऐसे मतदाता भी शामिल हैं, जिनकी मौत हो चुकी है या फिर वे किसी अन्य स्थान पर जाकर रहने लगे हैं। 
 
यदि आपका या आपके रिश्तेदारों का नाम 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं है तो ईआरओ के नोटिस के बाद आपको निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना होंगे। वैसे एसआईआर आवेदन को ध्यान से पढ़ेंगे तो उसके पीछे आपको इन दस्तावेजों का पूरा विवरण मिल जाएगा। आइए जानते हैं उन दस्तावेजों के बारे में, जो ईआरओ को सौंपने होंगे... 

Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख