Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट : 16 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (09:35 IST)
केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड सहित देश के 16 राज्यों में अत्यधिक भीषण बारिश की संभावना जताई गई है। इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मछुआरों से केंद्रीय अरब सागर में नहीं जाने को कहा है।
 
एक बयान में प्राधिकरण ने बंगाल की खाड़ी सहित एक बड़े भू-भाग में भारी बारिश की बात कही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी बुलेटिन का हवाला देते हुए एनडीएमए ने रविवार और सोमवार को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ इलाकों में अत्यधिक भीषण बारिश की संभावना जताई है।
 
जिन प्रदेशों में अत्यधिक भीषण बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें उत्तराखंड, उप हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल में, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक सहित तमिलनाडु और केरल शामिल हैं।
 
इस बार मानसून के दौरान अब तक सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 718 लोगों की मौत हो चुकी है। गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के अनुसार उत्तरप्रदेश में 171 लोगों, पश्चिम बंगाल में 170 लोगों, केरल में 178 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा गुजरात में 52 लोगों, असम में 44 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है। राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 26 लोग लापता भी हुए है, जिनमें से केरल में 21 लोग और पश्चिम बंगाल में पांच लोग लापता हुए जबकि 244 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख