sundarkand

दिल्ली में उफान पर यमुना, मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, जानिए देश में कैसा है मौसम?

Updated: मंगलवार, 19 अगस्त 2025 (10:11 IST)
Weather Updates : महाराष्‍ट्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओड़िसा समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी। दिल्ली में यमुना आज भी उफान पर है तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का हाल भी बेहाल है। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण करीब 400 सड़कें बंद हो गईं। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
 
दिल्ली में उफान पर यमुना : दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह 8 बजे 205.79 मीटर तक पहुंच गया, जो निकासी स्तर 206 मीटर से थोड़ा कम है। नदी का जलस्तर सोमवार दोपहर को 205.55 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था और तब से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। यमुना का जलस्तर वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बढ़ रहा है। दिल्ली के लिए चेतावनी चिह्न 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है तथा निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है।
 
बारिश से मुंबई का हाल बेहाल : मुंबई में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। अंधरे सबवे समेत कई इलाके जलमग्न। सड़कों पर कमर तक पानी भरा हुआ है। पटरियों पर पानी भरा होने की वजह से लोकल भी देरी से चल रही है। इस वजह से कई गाड़ियां सड़कों पर फंस गई। भारी बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बीएमसी ने कहा कि सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। निजी कंपनियों से अपील की कि वे 19 अगस्त को कर्मचारियों को घर से काम करने दें। लगातार हो रही बारिश की वजह से उड़ानों पर भी असर पड़ा है। इंडिगों ने यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी।
 
महाराष्‍ट्र में बारिश ने ली 7 की जान : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है। कोंकण में कुछ नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है और जलगांव में भारी नुकसान हुआ है। छत्रपति संभाजीनगर मंडल में 800 गांव भारी बारिश से प्रभावित हैं। विदर्भ में लगभग 2 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा फसल बर्बाद होने की खबर है। लगातार बारिश से नांदेड़ जिले में 200 से अधिक ग्रामीण फंस गए, जिसके कारण अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना को तैनात करना पड़ा। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 
 
दक्षिणी ओडिशा में जनजीवन प्रभावित : ओडिशा के मलकानगिरी, नबरंगपुर, गजपति और कोरापुट जिलों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश हुई, जिससे सोमवार को दक्षिणी ओडिशा में जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मलकानगिरी जिले के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) और अग्निशमन सेवा कर्मियों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा में सबसे अधिक 133 मिमी बारिश कोरापुट जिले के कोटपाड में दर्ज की गई, जबकि मलकानगिरी में 108.6 मिमी बारिश हुई।
 
मौसम एजेंसी ने अपने नवीनतम बयान में कहा कि उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों से लगे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटों में तीव्र होकर अवदाब में बदल सकता है। दक्षिणी ओडिशा में मंगलवार दोपहर तक भारी बारिश होने की संभावना है।
 
पहाड़ी राज्यों में कैसा है मौसम : कश्मीर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई, जिसके कारण अधिकारियों को घाटी के संवेदनशील हिस्सों में आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित करने पड़े। कुपवाड़ा के लोलाब के वारनोव वन क्षेत्र में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को बादल फटने की आशंका के चलते सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।
 
हिमाचल प्रदेश में, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 400 सड़कें बंद हो गईं। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सतलुज नदी के कटाव और भूस्खलन के कारण शिमला जिले के सुन्नी इलाके में तत्ती-पानी के पास शिमला-मंडी सड़क बंद कर दी गई है। कुल्लू जिले में पागल नाला के पास ऑत-लरगी-सैन्ज सड़क पर भारी भूस्खलन के बाद लगभग 15 गांवों का सड़क संपर्क टूट गया। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने 21 अगस्त को छोड़कर 24 अगस्त तक राज्य में अगल-अलग जगहों पर भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

Kanwar Yatra 2026 : मेरठ रेंज में हाईअलर्ट, AI कैमरों और ड्रोन से होगी कांवड़ियों की पल-पल निगरानी, 34000 से ज्यादा कैमरे तैनात

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

धमकी के बाद छिपकर रहे थे दीपके के माता-पिता, CJP नए आंदोलन की तैयारी में

अगला लेख