biodatamaker

Weather Update : मैदानी इलाकों में ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी का दिखा असर, 6 राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: बुधवार, 25 फ़रवरी 2026 (13:13 IST)
Weather Update News : पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। खबरों के अनुसमौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिल्ली एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। जगदलपुर में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
ALSO READ: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम: 20 जिलों में बारिश-ओले, 5 बड़े शहरों में कैसा है मौसम

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में हुई बारिश

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, रतलाम, उज्जैन समेत 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि से गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा। फरवरी में चौथी बार राज्य में ओले-बारिश का दौर आया है। बारिश वाले जिलों में दिन का तापमान गिरा, जबकि अन्य जगहों पर पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। रात में ठंड का असर कम रहा।
ALSO READ: Weather Update : फिर पलटा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश में 1-2 मार्च को दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में फिर बारिश के आसार हैं। 

ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी 

IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहेगा और बारिश की चेतावनी नहीं है हालांकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली में सुबह हल्की ठंड बढ़ सकती है।
ALSO READ: Weather Update: अगले 4 दिन में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ा तापमान

बिहार में बढ़ सकता है तापमान

बिहार में आज मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा में तापमान बढ़ सकता है। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है।
ALSO READ: Weather Update : क्‍या फिर चमकेगी ठंड, देश के कई हिस्‍सों में हुई बारिश, इन राज्‍यों में अलर्ट
झारखंड में कई जिलों में सुबह कुहासा और हल्के बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख