suvichar

Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Updated: बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 (11:50 IST)
Weather Update News : मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से दिल्ली और इससे सटे नोएडा में बारिश हुई। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी बूंदाबांदी हुई है, तेज हवाएं चलीं। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी खबर है। आज दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तरी राज्यों में ठंड फिर से दस्तक देने वाली है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मोंथा 21 राज्यों में एंट्री करने वाला है। IMD के अनुसार, आज और कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

खबरों के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से दिल्ली और इससे सटे नोएडा में बारिश हुई। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी बूंदाबांदी हुई है, तेज हवाएं चलीं। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी खबर है। आज दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है।
ALSO READ: Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
उत्तरी राज्यों में ठंड फिर से दस्तक देने वाली है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मोंथा 21 राज्यों में एंट्री करने वाला है। IMD के अनुसार, आज और कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है।
ALSO READ: Weather Update : कब मिलेगी ठंड से निजात, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कैसा है देशभर का मौसम
आज इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कुल 22 जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है। भोपाल, देवास, सीहोर और विदिशा जैसे जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। कल ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज और कल बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : देश के कई हिस्‍सों में ठंड का असर हुआ कम, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्‍ली समेत अन्‍य राज्‍यों का मौसम
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, देशभर में मौसम शुष्क (सूखा) बना रहा। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

Top News 9 September: ईरान के 5 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, नेपाल में 5.0 का भूकंप; राघव चड्ढा बने दिल्ली के वोटर

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

अगला लेख