सम्बंधित जानकारी
- नारी सशक्तिकरण को लेकर गुजरात सरकार का बड़ा कदम, गांधीनगर में बालिका पंचायत ट्रेनिंग का हुआ आयोजन
- ट्रेनें ‘संवैधानिक’ जगह हैं, यहां कोई कंट्रोवर्सी नहीं, सिवाए मेरी गफलत और नाकारापन के
- Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
- OTT के देसी सुपरस्टार्स, मोहित रैना से क्रांति प्रकाश झा तक, जिनका 'रफ-एंड-टफ' देख फैंस हुए दीवाने
- Weather Update : देश के कई हिस्सों में ठंड का असर हुआ कम, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का मौसम
Weather Update : कब मिलेगी ठंड से निजात, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कैसा है देशभर का मौसम
Weather Update News : देश में बारिश ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ जाएगी। इसी बीच आकाशीय बिजली और आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
खबरों के अनुसार, देश में बारिश ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ जाएगी। इसी बीच आकाशीय बिजली और आंधी चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बारिश नहीं होने की वजह से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है।
बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। राजस्थान में 4 दिन लगातार मौसम साफ रहेगा लेकिन 17 फरवरी को एक बार फिर से जयपुर और उसके आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में फिलहाल सोमवार तक आसमान साफ रहेगा और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है।
घने कोहरे का असर अभी भी उत्तर भारत में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, औरैया, बागपत, बदायूं, भदोही, हाथरस, जालौन, कानपुर, लखनऊ, महाराजगंज, पीलीभीत में सुबह के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता कम रहेगी।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर अरुणाचल प्रदेश में 14 फरवरी को वर्षा हो सकती है। 16 और 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश संभव है।
आज तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ भागों में बिखरी हुई बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां संभव हैं। 18 और 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की और छिटपुट बारिश दर्ज की गई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
