सम्बंधित जानकारी
- टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?
- मुंबई को मिली नई मेयर: कौन हैं रितु तावड़े? तीन बार पार्षद रह चुकी भाजपा नेता
- महाराष्टू के गढ़चिरौली में बड़ा एनकाउंटर, 25 लाख के इनामी समेत 7 नक्सली मुठभेड़ में ढेर
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर हादसा: 25KM जाम में 31 घंटे फंसे डेढ़ लाख लोग, ऐसे खुला रास्ता
- फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, हमलावरों ने चलाई 4 गोलियां
चलती ट्रेन में लगी आग! वर्धा के पास GT एक्सप्रेस का पार्सल कोच धू-धू कर जला
Fire in Train : महाराष्ट्र के वर्धा-सिंधी रेलवे के पास GT एक्सप्रेस के पार्सल कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक नागपुर से वर्धा जा रही ट्रेन में आज सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और चारों तरफ धुंए का गुबार दिखाई दे रहा था। आग पर काबू पा लिया गया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगी से आग की लपटें निकल रही है। ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आग से किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। डॉक्टरों की एक टीम और एक इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई है। ट्रेन से पार्सल डिब्बे को अलग कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
