ganesh chaturthi
✕

Weather Update : बारिश और भारी बर्फबारी से चमकी ठंड, इन 10 राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Updated: गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (12:13 IST)
Weather Update News : पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और देश के कुछ हिस्‍सों में बारिश और शीतलहर से ठंड और चमक गई है। दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से ठंड का असर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में कोहरा, बारिश और यलो अलर्ट के साथ सर्द मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने 10 राज्‍यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और राजस्थान में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है।

खबरों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और देश के कुछ हिस्‍सों में बारिश और शीतलहर से ठंड और चमक गई है। दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से ठंड का असर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में कोहरा, बारिश और यलो अलर्ट के साथ सर्द मौसम बना रहेगा।
ALSO READ: Weather Update : मौसम ने अचानक ली करवट, कश्‍मीर में भारी बर्फबारी, यहां जमकर गिरे ओले
मौसम विभाग ने 10 राज्‍यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और राजस्थान में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि शनिवार से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का कहर, इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तेज उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, मौसम ठंडा महसूस होगा।

मौसम विभाग ने गुरुवार को कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके मुताबिक 31 जनवरी तक मौसम मुख्य रूप से बादल छाए रहने के साथ शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बर्फीली हवाएं चलने के साथ-साथ कई क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं इनमें से 19 जिलों में ओले भी गिरे।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड, जनजीवन अस्त-व्यस्त
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, राजधानी भोपाल समेत अधिकतर जिलों में कोहरे का अलर्ट है। यही नहीं, बीती रात से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ी है।
Edited By : Chetan Gour  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख