biodatamaker
✕

Weather Update : देशभर में कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत में घना कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी का अलर्ट

Updated: बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (12:46 IST)
Weather Update News : देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा व शीतलहर जनजीवन को प्रभावित कर रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के मैदानी इलाकों में दिखने वाला है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को इन राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण और घने कोहरे से हालात बेहद गंभीर हैं।

खबरों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा व शीतलहर जनजीवन को प्रभावित कर रही है। देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के मैदानी इलाकों में दिखने वाला है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को इन राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
ALSO READ: Weather update : कश्मीर घाटी में पारा जीरो से कम, UP-बिहार, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा, शीतलहर का प्रकोप
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण और घने कोहरे से हालात बेहद गंभीर हैं। लगातार 2 दिनों तक अत्यधिक कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। घाटी के ऊपरी इलाकों जैसे गुरेज, गुलमर्ग और माछिल में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। अगले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे ने 20 से अधिक शहरों को प्रभावित किया है।



148 फ्लाइट्स कैंसल : ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण आज दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर 148 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गईं। कुल कैंसलेशन में 70 जाने वाली फ्लाइट्स और 78 आने वाली फ्लाइट्स शामिल थीं। इसके अलावा, 2 फ्लाइट्स को डायवर्ट भी किया गया। वहीं इंडिगो ने भी आज एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को दिल्ली और उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट में रुकावट की संभावना के बारे में चेतावनी दी।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई स्थानों पर तथा उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। झारखंड, बिहार, असम और मेघालय में मध्यम कोहरा देखा गया।
ALSO READ: Weather Update : कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल, इन राज्‍यों में घने कोहरे का अलर्ट
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी अवधि में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 31 दिसंबर से 1 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली में बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : 20 से ज्यादा राज्यों में कोहरे का कहर, कैसा है यूपी और बिहार का मौसम
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है। 1 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख