1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. drone attack at putin house, trump gets angry, what zelensky says
Last Modified: मास्को/कीव/वॉशिंगटन , मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 (09:50 IST)

पुतिन के घर ड्रोन अटैक, रूस ने नाकाम किया हमला, क्या बोले जेलेंस्की?

zelensky putin
Drone Attack at Putin House : रूस ने सोमवार को दावा कि यूक्रेन ने नोवगोरोड में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम कर दिया। इधर जेलेंस्की ने आरोप को पूरी तरह झूठा और मनगढंत बताते हुए कहा कि रूस हम पर हमला करने का बहाना खोज रहा है।
 
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के मुताबिक यूक्रेन ने 28 और 29 दिसंबर की रात 91 ड्रोन से हमला कर दिया। इसे रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। ​​​​​​लावरोव ने इसे आतंकवाद करार दिया और चेतावनी दी कि हमले का जवाब दिया जाएगा।
 
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि हमले के वक्त पुतिन नोवगोरोड स्थित घर पर थे या नहीं। रूस की तरफ से फिलहाल हमले का कोई वीडियो भी रिलीज नहीं किया गया है।
 
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पुतिन के घर पर हमले की कहानी सिर्फ कीव पर हमला करने और उन्हें सही ठहराने के लिए बनाई गई है। रूस खुद युद्ध खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाने से इनकार कर रहा है, जबकि यूक्रेन हमेशा कूटनीतिक रास्ते पर कायम है।
ट्रंप की जेलेंस्की को चेतावनी : अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने आज सुबह मुझे इस हमले के बारे में बताया। मैं यह सुनकर बहुत गुस्से में था। किसी देश के नेता के आवास पर हमला करना बहुत गलत है। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि हो सकता है कि यह हमला हुआ ही न हो, यह भी संभव है। लेकिन पुतिन ने कहा कि ऐसा हुआ है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
ट्रंप की हमास को चेतावनी, जल्द हथियार नहीं डाले तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे