sundarkand
✕

Weather Update : शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, जानें देशभर का मौसम

Updated: शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (11:45 IST)
Weather Update News : देश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी है। सर्दी का मौसम अब उत्तर भारत में पूरे जोरशोर से दस्तक दे चुका है। शीतलहर से उत्तर भारत कांप रहा है। ठंडी हवाओं की तेज लहरों ने मैदानी इलाकों को जकड़ लिया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने सर्दी को और गहरा कर दिया है। शीतलहर, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ और 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं के कारण बिहार में सुबह के समय लोगों ने भीषण ठंड महसूस की। मध्य प्रदेश में इंदौर का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री पर पहुंच गया।

खबरों के अनुसार, देश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में घना कोहरा पड़ सकता है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड और कश्मीर जैसे क्षेत्रों में ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित होगा।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर और घने कोहरे ने बढ़ाई समस्‍या, जानें यूपी-बिहार से लेकर देशभर का मौसम
अब भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड 14 दिसंबर तक जारी रहेगी। दिल्ली-NCR में जहां तापमान सामान्य से नीचे लुढ़क गया है, वहीं घने कोहरे और प्रदूषण ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में शीतलहर के हालात बने रहेंगे। उत्तराखंड में हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

आज और कल प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 14 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश में आज घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में लगातार ठंड में इजाफा हो सकता है।
ALSO READ: Weather Update : देशभर में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्‍यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, हिमाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 12–16 दिसंबर के बीच घना कोहरा रहने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने ऊंचाई वाले इलाकों को सफेद चादर से ढंक दिया है। कश्मीर घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड इस कदर हावी है कि तापमान लगातार तीसरी रात भी 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इंदौर, जो आमतौर पर अपेक्षाकृत गर्म माना जाता है, इस बार प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा सर्द हो गया। इंदौर का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री पर पहुंच गया।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से कई राज्‍यों में बढ़ी ठिठुरन, जानिए देशभर का मौसम
इस समय दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में कंपकंपाती हवाएं चल रही हैं। तापमान में अचानक गिरावट आने से किसान और ग्रामीण इलाकों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। IMD के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख