सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates : पंजाब, राजस्थान, यूपी में शीतलहर का दौर जारी, जानिए आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
- Weather Update : तूफान और शीतलहर की दोहरी मार, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें देशभर का मौसम
- Weather Update : सर्दी ने पकड़ा जोर, दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
- Weather Update : कमजोर हुआ दितवाह, 3 राज्यों में तेज बारिश, यहां पड़ रही है कड़ाके की ठंड
- Weather Update : फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर, IMD का अलर्ट
कश्मीर में कड़ाके की ठंड, जमने लगी डल झील, गुलमर्ग सबसे ठंडा
Kashmir Weather Update News : कश्मीर में अब भयानक ठंड का राज हो गया है। हालात यह हैं कि कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। यही नहीं अब तो डल झील भी जमने लगी है। कश्मीर में मंगलवार रात कड़ाके की ठंड रही, क्योंकि ज्यादातर जगहों पर मिनिमम टेम्परेचर फ्रीजिंग पाइंट से नीचे चला गया जबकि गुलमर्ग -5.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। हालांकि सबसे ज्यादा टेम्परेचर जोजिला पास पर रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा -18.0 डिग्री तक गिर गया।
आधिकारिक डाटा के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम -1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि श्रीनगर एयरपोर्ट सहित इसके बाहरी इलाके -3.6 डिग्री पर और भी ठंडे रहे। काजीगुंड में -1.6 डिग्री, कोकरनाग में -1.8 डिग्री, पंपोर में -2.5 डिग्री और बडगाम में -3.0 डिग्री रहा। साउथ कश्मीर में अनंतनाग और बांडीपोरा दोनों में -2.6 डिग्री तापमान रहा, जबकि पुलवामा और शोपियां में क्रमशः -3.7 डिग्री और -4.3 डिग्री तापमान रहा।
सबसे ठंडे टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक पहलगाम में तापमान -3.6 डिग्री तक गिर गया, जबकि सोनमर्ग में -1.6 डिग्री दर्ज किया गया। नार्थ कश्मीर में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई, कुपवाड़ा में -4.2 डिग्री, बारामुल्ला में -4.5 डिग्री, और जेथन राफियाबाद में -4.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कुलगाम (-0.6 डिग्री) और गंदरबल (-0.9डिग्री) जैसे कुछ इलाकों में तापमान तुलनात्मक रूप से कम रहा, हालांकि तापमान अभी भी जमा देने वाले तापमान से नीचे है।
इतना जरूर था कि जम्मू डिवीजन में कश्मीर की तुलना में तापमान काफी ज्यादा रहा। जम्मू शहर में 8.4 डिग्री, कटरा में 9.5 डिग्री, जबकि बटोत और डोडा में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सांबा में तापमान 3.3 डिग्री, राजौरी में 2.0 डिग्री और भद्रवाह में 0.8 डिग्री तक गिर गया। उधमपुर और बनिहाल में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.8 डिग्री और 5.4 डिग्री रहा।
लद्दाख के ठंडे रेगिस्तान में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। लेह में -5.5 डिग्री, करगिल में -5.1 डिग्री और नुब्रा घाटी में -2.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर और लद्दाख में ठंड और बढ़ सकती है क्योंकि किसी बड़े मौसम सिस्टम से तुरंत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
कश्मीर तरसेगा अपने हिस्से की बर्फ के लिए, 5 सालों में 23 फीसदी कम बर्फ मिली : यह बुरी खबर हो सकती है कि कश्मीर भविष्य में अपने हिस्से की बर्फ के लिए तरसेगा क्योंकि कश्मीर में बर्फ तेजी से कम हो रही है। इंडियन मेटियोरोलाजिकल डिपार्टमेंट के सैटेलाइट-बेस्ड असेसमेंट से पता चलता है कि कश्मीर में पिछले पांच सालों में बर्फ 23 परसेंट कम हुई है। यह ट्रेंड घाटी के सर्दियों के पैटर्न में एक बड़े बदलाव का संकेत देता है।
सर्दियों की शुरुआत में होने वाली बर्फबारी, जो कभी गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, शोपियां की पहाड़ियों और पीर पंजाल की ढलानों पर एक भरोसेमंद बात थी, में तेजी से कमी आई है। आईएमडी के रिकॉर्ड बताते हैं कि 2019 और 2024 के बीच नवंबर में होने वाली बर्फबारी 40-45 परसेंट और दिसंबर में होने वाली बर्फबारी लगभग 28 परसेंट कम हुई है। इस ट्रेंड के साथ तापमान भी बढ़ रहा है, जिसमें मिनिमम और मैक्सिमम दोनों रीडिंग लगातार ऊपर की ओर जा रही हैं और सर्दियों की शुरुआत में गर्म मौसम आम होता जा रहा है।
आईएमडी इस बदलाव का कारण कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और चल रहे वार्मिंग ट्रेंड को मानता है। आईएमडी के अधिकारी बताते हैं कि हमारा डेटा साफ दिखाता है कि कश्मीर में तेज बर्फबारी कम हो रही है। तापमान अक्सर नार्मल से 1-2 डिग्री ज्यादा होता है और बर्फबारी में देरी हो रही है।
इसका असर जमीन पर पहले से ही दिख रहा है। बागवानों का कहना है कि सूखी मिट्टी और देर से बर्फ गिरने से सेब के पेड़ों को नुकसान हो रहा है। पुलवामा के एक बागवान गुलाम नबी बताते हैं कि बर्फ मिट्टी के लिए बहुत जरूरी है। इसके बिना जमीन सूख जाती है और कीड़े बढ़ जाते हैं। शोपियां के एक किसान के मुताबिक, अगर जनवरी भी सूखा रहा, तो हमारे बागों को पूरे साल नुकसान होगा। हम समय पर बर्फबारी पर निर्भर हैं।
टूरिज्म, जो कश्मीर की सर्दियों की इकानमी का एक बड़ा हिस्सा है, वह भी कमजोर है। होटल वालों का कहना है कि जब दिसंबर में बर्फ नहीं पड़ती, तो गुलमर्ग में सर्दियों की शुरुआत में टूरिस्ट आने में तेजी से कमी आती है, जिससे स्की स्लोप सफेद के बजाय भूरे हो जाते हैं।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बर्फ के घटते कवर के लंबे समय के असर गंभीर हो सकते हैं। बर्फ पिघलने से झरने के पानी का बहाव कम होना, मिट्टी की नमी कम होना और खेती पर बढ़ता दबाव, खासकर कश्मीर के सेब उगाने वाले इलाकों में। इंडिपेंडेंट मौसम विज्ञानी फैजान आरिफ के बकौल, कश्मीर में बर्फ का घटता कवर पिछले दो दशकों में, खासकर पिछले पांच से छह सालों में, सर्दियों के व्यवहार में साफ बदलाव दिखाता है।
वे कहते हैं कि इन सर्दियों के दौरान बर्फबारी की गतिविधि लगातार कमजोर रही है, खासकर पहाड़ियों और पहाड़ों पर जहां आमतौर पर बर्फ का एक स्थिर ढेर बना रहता है। कई सर्दियों में लंबे समय तक सूखा रहा, जिसमें सिर्फ थोड़ी देर के लिए बर्फबारी हुई जो जमाव को बनाए रखने के लिए काफी नहीं थी।
आरिफ बताते थे कि कम और कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, सामान्य से ज्यादा तापमान के साथ मिलकर, बर्फबारी की क्षमता को कम कर दिया है और पिघलने की रफ्तार बढ़ा दी है। उनका कहना था कि कमजोर बर्फबारी, लगातार बारिश की कमी और ज्यादा तापमान के मिलेजुले असर ने धीरे-धीरे मौसमी बर्फ कवर को कम कर दिया है। यह ट्रेंड गर्मियों और पतझड़ के महीनों में ग्लेशियर की स्थिरता और पानी की उपलब्धता के लिए गंभीर चिंताएं पैदा करता है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
