sundarkand
✕

Weather Update : शीतलहर और घने कोहरे ने बढ़ाई समस्‍या, जानें यूपी-बिहार से लेकर देशभर का मौसम

Updated: गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (11:56 IST)
Weather Update News : राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने 12 दिसंबर तक कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में हैं। एक तरफ दिल्ली में सुबह धुंध दिख रही है, वहीं पहाड़ों पर गलन वाली ठंड पड़ रही है। IMD के मुताबिक 13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

खबरों के अनुसार, राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने 12 दिसंबर तक कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में हैं।
ALSO READ: Weather Update : देशभर में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्‍यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
एक तरफ दिल्ली में सुबह धुंध दिख रही है, वहीं पहाड़ों पर गलन वाली ठंड पड़ रही है। IMD के मुताबिक 13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री रह सकता है। आज नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल, वेस्ट, ईस्ट और शाहदरा में हल्का कोहरा रहेगा।

महाराष्ट्र में भी ठंड का कहर जारी है। गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। खासकर महाराष्ट्र के लैंडलॉक्ड इलाकों में तापमान 5 डिग्री के नीचे चला गया है। उत्तर प्रदेश-बिहार में पछुआ हवाओं की वजह से पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यूपी में हल्का कोहरा छाने की उम्मीद है। कई पहाड़ी इलाकों में पड़ रही सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। IMD के अनुसार दो दिन बाद 13 दिसंबर को कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। IMD ने 15 दिसंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की आशंका जताई है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से कई राज्‍यों में बढ़ी ठिठुरन, जानिए देशभर का मौसम
तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तर आंतरिक ओडिशा में अगले तीन दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 14 दिसंबर तक तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मध्यप्रदेश में इस बार दिसंबर की शुरुआत से ही तेज ठंड का दौर बना हुआ है। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हो रहे प्रदेश में तापमान तेजी से गिर रहा है।
ALSO READ: Weather Updates : पंजाब, राजस्थान, यूपी में शीतलहर का दौर जारी, जानिए आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 दिसंबर से एक और नया सिस्टम बन रहा है, जिसकी वजह से अगले कई दिनों तक ठंडी और बर्फीली हवाएं लगातार बहेंगी। मंगलवार-बुधवार की रात कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इंदौर में पारा 5.4 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं भोपाल में 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुस्कान कैदी नंबर 396, साहिल 395… जेल में बदली पहचान, जानिए जेल में दोनों को क्या काम मिलेगा?

अगला लेख