Hanuman Chalisa

Weather Update : छठ पूजा के बीच मौसम ने ली करवट, दिल्‍ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट

Updated: सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (11:33 IST)
Weather Update News : छठ महापर्व के तीसरे दिन देशभर में मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। दिल्‍ली-एनसीआर से बिहार तक कई राज्‍यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने दबाव क्षेत्रों के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा और चक्रवाती तूफान की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर भारत में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और ठंड का असर महसूस होगा। अनुमान है कि अगले 24 घंटों में यह प्रणाली पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगी।

आज यह चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। आगे यह उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। दिल्ली में में 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे उत्तरी मैदानी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर की शाम से 28 अक्टूबर की सुबह के बीच दिल्ली में एक या दो बार बारिश हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : चक्रवाती तूफान मोंथा का किन राज्यों में होगा असर, IMD ने कहां दी भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में 27 और 28 अक्टूबर से मौसम में परिवर्तन की शुरुआत होगी। इन दो दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज दिल्ली-एनसीआर पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 से 29 अक्टूबर के बीच नांदेड़ में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया है और इस संबंध में 'यलो' अलर्ट जारी किया। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बादल छा गए हैं। अरब सागर से उठे डिप्रेशन और टर्फ लाइन की सक्रियता के कारण कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
ALSO READ: Weather Update : उत्‍तर भारत में ठंड ने दी दस्‍तक, कैसी है दिल्‍ली की हवा
सोमवार को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग के आठ जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस वर्ष मध्यप्रदेश में मानसून ने शानदार प्रदर्शन किया। भोपाल और ग्वालियर समेत 30 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख