ramcharitmanas
✕

Weather Update : उत्‍तर भारत में ठंड ने दी दस्‍तक, कैसी है दिल्‍ली की हवा

Updated: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (11:36 IST)
Weather Update News : देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है, तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी आज कोहरे की चपेट में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के साथ दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में आंकी गई। दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शिमला में हाल ही में ओलावृष्टि और कांगड़ा, सुंदरनगर और भुंतर में गरज के साथ बारिश हुई थी।

खबरों के अनुसार, उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी आज कोहरे की चपेट में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के साथ दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में आंकी गई।
ALSO READ: Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, यहां माइनस 2 डिग्री पहुंचा तापमान
दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। केंद्र की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) के पूर्वानुमानों से ही संकेत मिल चुका था कि दिल्ली का एक्यूआई आज बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा, जिसके बाद अगले 6 दिन तक यह ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ के बीच रह सकता है।

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। 27 से 29 अक्टूबर के बीच ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
पश्चिम बंगाल में भी 28 से 30 अक्टूबर के बीच दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, मेदिनीपुर और कोलकाता में बारिश की संभावना है। गोवा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मध्य भारत के छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बारिश की उम्मीद है।
ALSO READ: weather update : तमिलनाडु में साइक्लोन अलर्ट, इन राज्यों IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई। शिमला में हाल ही में ओलावृष्टि और कांगड़ा, सुंदरनगर और भुंतर में बारिश हुई थी। मुंबई में आज और कल बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ तूफान आने का अनुमान है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं...': राहुल गांधी के वियतनाम दौरे संबंधी सवाल पर भड़के शशि थरूर

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; जानें दिल्ली का हाल

अगला लेख