sundarkand

Weather Update : दिल्‍ली में बढ़ रहा प्रदूषण, पहाड़ों पर बर्फबारी, अब जमकर चमकेगी ठंड

Updated: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (14:04 IST)
Weather Update News : देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है, तो उत्तर भारत में अब ठंड महसूस होने लगी है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम तो सुहावना है, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्से इस वक्त प्रदूषण की चपेट में हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शाम के वक्त ठंड बढ़ने के आसार हैं, लेकिन दिन का मौसम सुहावना रहेगा। बिहार और झारखंड में आसमान फिलहाल साफ है, लेकिन दिवाली तक हल्के बादल दिख सकते हैं।

खबरों के अनुसार, देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है, तो उत्तर भारत में अब ठंड महसूस होने लगी है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम तो सुहावना है, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्से इस वक्त प्रदूषण की चपेट में हैं।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में रात में गुलाबी ठंड का अहसास, दिन में कैसा है मौसम?
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शाम के वक्त ठंड बढ़ने के आसार हैं, लेकिन दिन का मौसम सुहावना रहेगा। बिहार और झारखंड में आसमान फिलहाल साफ है, लेकिन दिवाली तक हल्के बादल दिख सकते हैं।

मौसम विभाग ने अभी इन राज्यों में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 18 से 23 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, कई राज्‍यों में ठंड की दस्‍तक, जानें कहां होगी बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी 18, 22 और 23 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 18 से 21 अक्टूबर तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में, जबकि 21 अक्टूबर को मराठवाड़ा में तूफान की संभावना है।  तमिलनाडु समेत कई राज्यों में अगले 7 दिन तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। लक्षद्वीप और पुडुचेरी में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आज इंदौर संभाग के 4 जिलों बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 20 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, मगर दिन में तेज धूप के ठंड देखने को मिल सकती है। राजस्थान में सर्दी का असर दिखने लगा है। दीपावली के नजदीक आते ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
ALSO READ: Weather Update : Delhi-NCR से Bihar तक चमकी ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण गुजरात में हल्की वर्षा दर्ज की गई।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

अगला लेख