Hanuman Chalisa

Weather Update : मप्र समेत इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, कब होगी मानसून की विदाई?

Updated: शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (12:11 IST)
Weather update News : बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्‍सों में बारिश का कारण बनेगा। इसका असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्‍य प्रदेश, विदर्भ, छत्‍तीसगढ़, महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की 15 सितंबर के आसपास से उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू हो जाएगी। आईएमडी ने कहा, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 15 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

खबरों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्‍सों में बारिश का कारण बनेगा। इसका असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्‍य प्रदेश, विदर्भ, छत्‍तीसगढ़, महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में देखने को मिलेगा।

कब होगी मानसून की विदाई : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की 15 सितंबर के आसपास से उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू हो जाएगी। आईएमडी ने कहा, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 15 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
ALSO READ: Weather Update : दिल्‍ली में बढ़ी गर्मी, यूपी समेत इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
बिहार में 13 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि झारखंड में 15-16 सितम्‍बर को वर्षा हो सकती है। पूर्वी मध्‍य प्रदेश, विदर्भ और छत्‍तीसगढ़ में 14 सितंबर के तक तेज बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 और 14 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटा : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार तड़के बादल फटने से कई वाहन मलबे में दब गए  और खेत क्षतिग्रस्त हो गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बादल फटने की घटना नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल क्षेत्र के गुटराहन गांव में हुई। पानी के तेज बहाव के कारण मलबा खेतों में जमा हो गया और फसलें नष्ट हो गईं। कई वाहन मलबे में दब गए।
ALSO READ: Weather Update : मौसम ने ली करवट, यूपी के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए देशभर का हाल
इस बीच, शनिवार सुबह राजधानी शिमला में धुंध छाई रही और दृश्यता कुछ मीटर तक कम हो गई। धुंध की वजह से स्कूल समय में वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। पंजाब में दशकों में सबसे भीषण बाढ़ आई, जिसमें उफनती नदियां और टूटी नहरों ने हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को जलमग्न कर दिया और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा।

मणिपुर में भारी बारिश : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मणिपुर दौरे से पहले शनिवार को राज्य में भारी बारिश हुई। इंफाल के कांगला किले के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया, जहां मोदी को एक जनसभा को संबोधित करना निर्धारित है। चूड़ाचांदपुर कस्बे में भी भारी बारिश होने की सूचना है। भारत के कई राज्‍यों, खासकर पहाड़ी राज्‍यों में इस बार मानसून ने जमकर कहर ढाया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख