biodatamaker

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 2 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, दिल्ली में और बढ़ेगी गर्मी

Updated: सोमवार, 9 जून 2025 (11:38 IST)
Weather Update News : असम में सोमवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और राज्य के 6 जिलों में करीब 2.6 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, जबकि राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर घट रहा है। इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है। श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित है जहां 1.62 लाख से अधिक लोग पीड़ित हैं। इसके बाद हैलाकांडी में लगभग 52,000 और कछार में 36,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी रहने और तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
 
खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग सभी जलमग्न इलाकों से बाढ़ का पानी कम हो रहा है, राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है।
 
उन्होंने कहा, अगर आज बारिश नहीं होती है, तो हमें उम्मीद है कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में स्थिति में काफी सुधार होगा। एएसडीएमए द्वारा रविवार रात जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कामरूप जिले में तीन और लोगों की जान चली गई और छह जिलों में करीब 2.6 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
ALSO READ: Weather Update: मानसून ने फिर लिया ब्रेक, क्या है IMD का अलर्ट
रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित है जहां 1.62 लाख से अधिक लोग पीड़ित हैं। इसके बाद हैलाकांडी में लगभग 52,000 और कछार में 36,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन चार जिलों में 130 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है, जो वर्तमान में 24,908 विस्थापित लोगों की देखभाल कर रहे हैं।
 
अधिकारियों ने पिछले 24 घंटे में राज्य के बाढ़ पीड़ितों के बीच 262.2 क्विंटल चावल, 46.02 क्विंटल दाल, 21.2 क्विंटल नमक और 2,122.53 लीटर सरसों का तेल वितरित किया है। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 741 गांव जलमग्न हैं और असम में 6,311.16 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल क्षतिग्रस्त हो गई है।
ALSO READ: Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप
राज्यभर के कई जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वर्तमान में कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है। भीषण बाढ़ के कारण राज्यभर में 1,44,597 से अधिक पालतू जानवर और मुर्गियां प्रभावित हुई हैं।
दिल्ली में और बढ़ेगी गर्मी : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी रहने और तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह-सुबह तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान के और भी बढ़ने की संभावना है, जो संभवतः 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम चार दिनों तक गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है, जिसके लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है, हालांकि इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।
ALSO READ: Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल
सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस जून में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
 
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
 
उत्तर भारत में इस समय गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 11-14, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 10 से 13 जून तक भारी बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update: मई में वर्षा ने तोड़ा 27 सालों का रिकॉर्ड, IMD का उत्तर पूर्व में बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल में 10 से 14 जून, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम में 10 से 14 जून तक भारी बारिश की संभावना है। 12 से 14 जून के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूल उड़ाने वाली हवाएं चल सकती हैं। 8 से 10 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भी धूल वाली तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत में फिर एक बार गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है।
 
इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते कई राज्यों में हीटवेव का दौर देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख