sundarkand

Weather Update : कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्‍ली में गर्मी से राहत

Updated: रविवार, 13 अप्रैल 2025 (13:48 IST)
Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन आंधी-तूफान के बाद तापमान में कमी आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब आज से गर्मी बढ़ने लगेगी। 16 अप्रैल से एक बार फिर राजधानी लू की गिरफ्त में होगी। पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। स्काईमेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे लगे दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है।
 
खबरों के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर की घाटी के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ स्थित है। नार्थ ईस्ट मध्य प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, यहीं एक पश्चिम बंगाल की तरफ गया हुआ है, जबकि दूसरा ट्रफ तेलंगाना की ओर बना हुआ है। असम से बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बना हुआ है। नॉर्थ ईस्ट असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
ALSO READ: Weather Update: भीषण गर्मी से मिली राहत, दिल्ली से राजस्थान तक तेज हवाओं ने दिखाया असर
मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसके असर से एक बार फिर मौसम में बदलाव आ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन आंधी-तूफान के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब आज से गर्मी बढ़ने लगेगी। 16 अप्रैल से एक बार फिर राजधानी लू की गिरफ्त में होगी। पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। स्काईमेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे लगे दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण अगले 2 से 3 दिन तक उत्तर-पूर्वी भारत में जोरदार बारिश हो सकता है। असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम में इस पूरे सप्ताह मध्यम से भारी बारिश होगी। 
ALSO READ: Weather Updates: बारिश और बिजली ने ली 56 लोगों की जान, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है। पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और ओलावृष्टि का क्रम शनिवार को थम गया। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। चार दिनों से बारिश के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी आई है। आज यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा फैसला: मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन की MSP पर खरीद के लिए पंजीकरण

अगला लेख