shradh paksha
✕

Weather Update : कर्नाटक में गर्मी का खौफ, राजस्थान में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में खराब हुई हवा

Updated: बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (20:16 IST)
Weather Updates News : कर्नाटक सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर गर्मी के मद्देनजर बेलगावी संभाग के विजयपुरा और बागलकोट जिलों तथा कलबुर्गी संभाग के सभी जिलों में अप्रैल से 2 महीने के लिए सरकारी कार्यालयों में काम के घंटे में बदलाव किया है। राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले 48 घंटे में कई जगह बादल छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.6 डिग्री कम है। सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 रहा, जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है। 
 
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर गर्मी के मद्देनजर बेलगावी संभाग के विजयपुरा और बागलकोट जिलों तथा कलबुर्गी संभाग के सभी जिलों में अप्रैल से 2 महीने के लिए सरकारी कार्यालयों में काम के घंटे में बदलाव किया है। इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक इन दो महीनों के दौरान सरकारी कार्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर 1.30 बजे तक खुलेंगे।
ALSO READ: Weather Update: एमपी समेत 7 राज्‍यों में आज ओलावृष्टि का अंदेशा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
परिपत्र में कहा गया कि कर्नाटक राज्य सरकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को एक प्रस्ताव दिया था कि उक्त जिलों में उच्च तापमान के कारण कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने में होने वाली कठिनाई को देखते हुए अप्रैल और मई में कार्यालय के काम के घंटों में बदलाव किया जाए।
 
राजस्थान के अनेक इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान : राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले 48 घंटे में कई जगह बादल छाए रहने का अनुमान है। जयपुर में स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी।
 
केंद्र के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले 48 घंटों में बादल छाए रहने का अनुमान है और तीन अप्रैल को जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
ALSO READ: Weather Update: गर्मी के तेवर होंगे और भी तीखे, दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में होगी बारिश
केंद्र के अनुसार आगामी 3-4 दिन में राज्य में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है और पांच व छह अप्रैल को बाड़मेर, जैसलमेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव (उष्ण लहर) चलने का अनुमान है।
 
इस बीच, बुधवार सुबह से पहले के चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब की श्रेणी में दर्ज : दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 रहा जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है।
ALSO READ: Weather Update: अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी की मार, इन राज्यों में पारा होगा 40 पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

अगला लेख