suvichar
✕

Weather Alert : दिल्‍ली में मौसम हुआ सुहाना, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: रविवार, 23 मई 2021 (13:01 IST)
नई दिल्‍ली।चक्रवात ताउते का असर गुजर चुका है, लेकिन अभी भी पश्चिमी विछोभ का प्रभाव बाकी है। दिल्ली में आज सुबह धूलभरी आंधी चलने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली समेत कुछ अन्‍य राज्‍यों में बारिश का अनुमान जताया है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 3 दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 37 डिग्री तथा 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से 9 डिग्री नीचे है।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश का अनुमान जताया गया है। हरियाणा और राजस्थान में बादलों की आवाजाही के बीच आज बौछारें पड़ने की संभावना है। नारनौल, बावल, फतेहाबाद (हरियाणा), कोटपुतली, खैरथल, राजगढ़ (राजस्थान) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश हो सकती है।
ALSO READ: सूरजपुर कलेक्टर को महंगा पड़ा ‘थप्पड़’, नाराज सीएम ने हटाया
हरियाणा के रेवाड़ी, भिवाड़ी, सोहना, झझर और राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में धूलभरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होगी। उत्‍तराखंड के कई स्‍थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान जारी किया है।
ALSO READ: असम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 6 उग्रवादी ढेर
उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में बारिश और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। चक्रवात ताउते का असर गुजर चुका है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हालांकि 24 और 25 मई को उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले दिनों शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ताउते ने पश्चिमी तटीय राज्‍यों में अपनी विकराल रूप दिखाया था। उत्‍तर के राज्‍यों में भी इसका असर दिखाई देने के साथ ही जमकर बारिश हुई।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल बोले, सरकार ज्ञानेश को जितना बचाएगी, उतना फसेंगी

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अगला लेख