Hanuman Chalisa

Weather Alert : प्रचंड शीतलहर से समूचा उत्तर भारत ठिठुरा, राहत के आसार कम

Updated: शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (16:59 IST)
चंडीगढ़। नए साल से लेकर अब तक कहर ढहा रही भीषण ठंड से सभी प्राणी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं तथा अगले 2 दिन तक प्रचंड शीतलहर तथा कोल्ड डे से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में हालांकि मौसम खुश्क रहेगा लेकिन अगले 2 दिन प्रचंड शीतलहर और कोल्ड डे का प्रकोप बना रहेगा। इसके अलावा घने कोहरे के आसार हैं।

पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाती ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। घने कोहरे तथा शीतलहर के कारण पारा तीन डिग्री तक नीचे चला गया।

बठिंडा का पारा तीन डिग्री, अमृतसर, अंबाला,हलवारा पांच डिग्री, लुधियाना तथा पटियाला का पारा छह डिग्री, पठानकोट सात डिग्री, गुरदासपुर 11 डिग्री, चंडीगढ सात डिग्री, हिसार पांच डिग्री, करनाल छह डिग्री, नारनौल छह डिग्री, रोहतक सात डिग्री, भिवानी सात डिग्री और सिरसा छह डिग्री और दिल्ली छह डिग्री रहा। श्रीनगर का पारा शून्य से सात डिग्री कम और जम्मू का पारा सात डिग्री रहा।

हिमाचल प्रदेश में चटख धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली तथा पहाड़ों का तापमान मैदानी इलाकों से कम रहा। भुंतर पांच डिग्री, धर्मशाला छह डिग्री, मनाली पांच डिग्री,शिमला नौ डिग्री, सुंदरनगर पांच डिग्री, कांगडा छह डिग्री, नाहन आठ डिग्री, उना पांच डिग्री, सोलन तीन डिग्री, कल्पा दो डिग्री रहा।(वार्ता)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 5 बड़े फैसले, संतों को बड़ी जिम्मेदारी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर हुई हिंसा पर बड़ा खुलासा, Delhi Police पर अभिजीत दिपके का आरोप

मुंबई छात्र प्रदर्शन में धुरंधर की एक्टर आयशा खान भी हिरासत में, इंस्टाग्राम पर सुनाई पूरी आपबीती

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा

अगला लेख