manglik dosh calculator
✕

अमेरिका की फर्स्ट लेडी की डि‍जिटल डायरेक्‍टर होंगी भारतवंशी गरिमा वर्मा

Updated: शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (21:08 IST)
फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने इंडियन-अमेरिकन गरिमा वर्मा को अपना डिजिटल डायरेक्टर और माइकल लॉरोसा प्रेस सेक्रेटरी नामित किया है। मीडिया रणनीतिकार और भारतीय-अमेरिकी गरिमा वर्मा फर्स्ट लेडी जिल बाइडन के कार्यालय के लिए नामित हुई हैं।

अमेरिका की होने वाली प्रथम महिला जिल बाइडन के लिए एक भारतवंशी को नामित किया गया है। मीडिया रणनीतिकार और भारतीय-अमेरिकी गरिमा वर्मा को डिजिटल निदेशक के तौर पर नामित किया गया है। गौरतलब है कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन अगले सप्ताह प्रथम महिला बन जाएंगी। बाइडन की ट्रांजिशन टीम ने बताया कि फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने इंडियन-अमेरिकन गरिमा वर्मा को अपना डिजिटल डायरेक्टर और माइकल लॉरोसा प्रेस सेक्रेटरी नामित किया है।

बाइडन ने द फर्स्ट लेडी के कार्यालय में अतिरिक्त सदस्यों की घोषणा की। इसमें रोरी ब्रोसियस को ज्वाइनिंग फोर्सेस पहल का नया कार्यकारी निदेशक चुना। बाइडन की ट्रांजिशन टीम ने गुरुवार को बताया कि गरिमा वर्मा भारत में पैदा हुई हैं। उन्होंने बाइडन-हैरिस के चुनाव अभियान में ओहियो और कैलिफ़ोर्निया की सेंट्रल वैली में हुए बड़े कैंपेन में दर्शकों को संभालने और चुनाव सामग्री रणनीतिकार के रूप में काम किया है।

यहां एक बयान में कहा गया कि चुनाव अभियान में शामिल होने से पहले गरिमा वर्मा कंटेंट टीम के साथ एक स्वयंसेवक थे। जिन्होंने पूरे देश में बिडेन-हैरिस के स्वयंसेवकों को वितरण के लिए ग्राफिक्स डिजाइन किए।

वह पहले एंटरटेनमेंट स्पेस में काम करती थी, पैरामाउंट पिक्चर्स और टेलीविज़न शो द वॉल्ट डिज़नी कंपनी के एबीसी नेटवर्क और मीडिया एजेंसी होराइज़न मीडिया में मार्केटिंग फ़िल्मों में काम करती थी। एक बयान में कहा गया कि गरिमा वर्मा ने कई छोटे व्यवसाय और गैर-लाभकारी ग्राहकों के लिए विपणन, डिजाइन और डिजिटल में एक स्वतंत्र सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख