sundarkand

Weather update : असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, दिल्ली के तापमान में आई गिरावट

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (01:43 IST)
नई दिल्ली। असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को मामूली सुधार हुआ और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या में 30 हजार से अधिक की कमी आई। वहीं दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थिति अनुकूल होती नजर आ रही है।

अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। इसके साथ ही असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हुई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक बुलेटिन में कहा कि असम में, बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या अब 1,04,625 है जबकि यह संख्या रविवार को 1,35,074 थी।

धेमाजी, मोरीगांव और नौगांव जिलों के कुल 312 गांवों में अभी भी पानी भरा है और 19,737 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित है। बुलेटिन के मुताबिक गोलपाड़ा जिले से बाढ़ का पानी बहकर रविवार को धेमाजी में घुस गया। इस साल असम में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक कुल 122 लोगों की जान जा चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार मोरीगांव सबसे अधिक प्रभावित होने वाला जिला है, जिसमें 74,993 लोग प्रभावित हैं,जबकि नौगांव में 25,123 और धेमाजी में 4,500 लोग प्रभावित हैं। आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है।
वहीं अगले 12 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।(भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख