Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम, मैदानी इलाकों में फिर लौटी ठंडक

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (08:41 IST)
snowfall and rain changes weather : हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी और बारिश से कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मैदानी इलाकों में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ गया है।
 
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, इस समय उत्तर पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उत्तर राजस्थान और पंजाब के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण भी देखा जा रहा है। इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से सभी पहाड़ी राज्यों में मध्यम से भारी हिमपात होने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्र और पंजाब-हरियाणा के तराई इलाकों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
 
हिमाचल में कैसा रहा मौसम : लाहौल-स्पीति समेत हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर आज को भी हिमपात जारी है, जबकि मध्यम और निचले पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति जिले के ताबो रात में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया, जो शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। राज्य में एक जनवरी से 27 फरवरी तक सर्दी के मौसम के दौरान 70.4 मिलीमीटर बारिश हुई। आज लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात और शिमला जिले में भारी बारिश व हिमपात होने का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। ऊना और हमीरपुर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 
 
 
दिल्ली में 74 साल में फरवरी की सबसे गर्म रात : IMD के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 74 साल में फरवरी माह में रात का सबसे अधिक तापमान है। सफदरजंग मौसम केंद्र में दर्ज यह न्यूनतम तापमान (19.5) साल 1951 से 2025 के बीच की अवधि में फरवरी महीने में सबसे अधिक है।

राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के कारण आज से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने और तीन या चार मार्च तक स्थिर रहने का अनुमान है। 10 मार्च के आसपास दिल्ली में सर्दी का मौसम खत्म होने की संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख