dharma sangrah
✕

सर्दी और कोहरे का डबल अटैक, सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा बुरा असर, लोग परेशान

Updated: मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 (11:33 IST)
Weather Update : उत्तर भारत में भीषण सर्दी की वजह से पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। भीषण सर्दी के साथ ही घने कोहरे ने लोगों की परेशानी में इजाफा किया है। इस वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है।
 
उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पछुआ हवाओं के कारण ठंड बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल सहित उत्तर भारत के कई राज्‍यों में आज भी घना कोहरा छाया है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय में भी घना कोहरा दर्ज किया गया। कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई। तापमान में गिरावट के साथ कश्मीर घाटी में शीत लहर जारी है।
 
मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में भीषण सर्दी की चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की-मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में आज और ओडिशा में कल शीत लहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी को देखते हुए पर्यटकों को एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं बिहार को 4 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आगरा में भी शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल नहीं दिख रहा है।
 
सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित : कोहरे की वजह से दृश्यता बुरी तरह प्रभावित हुई। हरियाणा के बहालगढ़ में दिल्ली-सोनीपत रोड पर घने कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई यात्री घायल हो गए। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

दिल्ली एयरपोर्ट के अनुसार, अब तक 60 अराइवल, 58 डिपार्चर कैंसिल की गई है। 16 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। कोहरे की वजह से रेल यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। 90 से अधिक ट्रेनें लेट चल रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

अगला लेख