suvichar

बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानिए कहां चलेगी लू?

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (14:24 IST)
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में मौसम ने फिर करवट ली। कई राज्यों में बारिश की संभावना है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में लू की स्थिति संभव है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। विदर्भ और मध्य प्रदेश में भी बारिश संभव है।
 
दिल्ली में गिरा पारा :  दिल्ली में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक और पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी 4 और 5 मई को की गई है। दिल्ली में कम से कम दो से तीन दिनों तक कोई लू चलने की संभावना नहीं है। दिल्ली में 6 मई तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
राजस्थान में भी तापमान में गिरावट : राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर सोमवार को अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को पिलानी 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राजस्थान का सबसे अधिक गर्म स्थान रहा, यहां रविवार के मुकाबले तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया व दिन में लू का प्रकोप बना रहा।
 
प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आगामी तीन दिनों तक रहेगा। बीकानेर, जोधपुर व जयपुर संभाग के जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान तेज सतही धूलभरी हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की प्रबल संभावना है।
 
पश्चिमी मध्यप्रदेश को गर्मी से राहत नहीं : उत्तर पश्चिमी हवाएं लगातार पश्चिमी मध्यप्रदेश में सक्रिय रहेगी, इस वजह से इस क्षेत्र के शहरों में पूरे हफ्ते गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। ग्वालियर, गुना, शिवपूरी, भोपाल, खंडवा, खरगोन में मौसम गर्म रहेगा। मंडला, बालाघाट, सिवनी, उमरिया में धूल भरी आंधी चल सकती है। कहीं कहीं बूंदा बांदी भी हो सकती है। 
 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं 'फ्रीज' किया धनुष-बाण?

Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने 10 माओवादियों को सुनाई मौत की सजा

सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 6 भूखंडों पर बनी 55 दुकानें ध्वस्त, भावुक हुईं महिलाएं, व्यापारियों में रोष

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

अगला लेख