biodatamaker
✕

जोधपुर में हिंसक झड़प, इंटरनेट बंद, सीएम गेहलोत की मार्मिक अपील

Updated: मंगलवार, 3 मई 2022 (09:17 IST)
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में सोमवार रात 2 समुदायों में झंडा फहराने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। जोधपुर के जालौरी गेट चौराहे पर 2 गुटों में स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति पर इस्लामिक झंडा फहराने की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में 4 पत्रकारों समेत 10 लोग घायल हुए हैं।
 
घटना की सूचना मिलने के बाद कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और तुरंत भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। इलाके में तनाव को देखते हुए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।
 
मंगलवार सुबह जालोरी गेट सर्कल पर एक बार फिर यहां पत्थरबाजी हुई। इसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल हुए हैं।
 
राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गेहलोत ने ट्वीट कर कहा, जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख