Hanuman Chalisa

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर; 36 की मौत, असम में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Updated: मंगलवार, 3 जून 2025 (07:56 IST)
Weather Update : तेजी से आगे बढ़ रहा दक्षिण पश्चिम मानसून मुंबई में रूक गया है। अब 10 जून तक यहां बारिश की संभावना बहुत कम है। असम समेत 6 पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ एवं भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है। असम में बाढ़ से 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
 
पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में सबसे अधिक 11 लोगों की जान गई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 3 और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। असम में 22 जिलों में बाढ़ से 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 15 नदियां उफान पर हैं। जबकि सिक्किम के छतेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने की वजह से 3 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई तथा 6 सैनिक लापता हैं।
 
 
हिमाचल के कई जिलो में ऑरेंज अलर्ट :  गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं के पूर्वानुमान के चलते मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों के लिए अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर तथा बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
 
आंध्र में कैसा रहेगा मौसम : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 2 से 4 जून तक आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि 5 और 6 जून को राहत मिलने से पहले गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहेगी। एनसीएपी, यानम, एससीएपी और रायलसीमा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
 
केरल में बिजली का बुनियादी ढांचा प्रभावित : मानसून के कारण पिछले सप्ताह केरल में हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से राज्य के बिजली आपूर्ति ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। केरल राज्य विद्युत बोर्ड (KSEB) के अनुसार, उच्च वोल्टेज पारेषण वाले 3,153 खंभे और निम्न वोल्टेज पारेषण वाले 23,339 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बोर्ड के अनुसार, उच्च वोल्टेज वाली 2,826 और निम्न वोल्टेज वाली 61,637 तारें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इस नुकसान के कारण 81.99 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

LIVE: छात्र आंदोलन के बीच पीएम मोदी की पोस्ट, पेपर लीक पर फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

प्रीति जिंटा का छात्रों को समर्थन, सता रहा है CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर

अगला लेख