sundarkand

उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का कहर, 1 जनवरी तक कहां कैसा रहेगा मौसम?

Updated: सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (12:07 IST)
Weather Update : 2025 की विदाई से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर कोहरे और शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। 
 
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
 
30 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है।
<

Travel Advisory

Foggy conditions remain in place across Delhi and several airports in northern India, with visibility yet to improve fully. As a result, the earlier impact on flight movements is likely to extend into the noon hours, and some delays may continue.

We assure you…

— IndiGo (@IndiGo6E) December 29, 2025 >
यूपी में क्या है मौसम का हाल : उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, नोएडा समेत कई इलाकों में कोल्ड वेव के साथ ही कोहरे की डबल मार पड़ रही है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। आज सुबह अलाव खराब मौसम की वजह से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जनवरी तक स्कूलों की छु्ट्टी घोषित कर दी है। 
 
उत्तराखंड में कैसा है मौसम :  रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों मौसम शुष्क बना रहा और ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। हालांकि सुबह मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घने कोहरे का प्रभाव रहा और ठिठुरन बनी रही। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा, पहाड़ों में धूप और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।
 
बिहार के 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट : बिहार में आज भी घने कोहरे के साथ ही शीतलहर का असर दिखाई दिया। राज्य में सबसे कम तापमान राजगीर जिले में दर्ज किया गया। जहानाबाद, अररिया, गयाजी, बक्सर, औरंगाबाद एवं अरवल में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने 1 जनवरी तक राज्य के 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख