ramcharitmanas

राजस्थान से मानसून की विदाई, बिहार के 9 जिलों में वज्रपात

Updated: मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 (08:58 IST)
Weather Update : पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण पश्चिमी मानसून की विदाई हो गई। मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्‍ट्र, उत्तरप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच बिहार के 9 जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई।
 
मानसून की वापसी : भारत में 17 सितंबर की सामान्य तिथि से 8 दिन बाद सोमवार से मानसून की वापसी शुरू हो गई। दक्षिण पश्चिम मानसून आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से लौटना शुरू हो गया। दक्षिण पश्चिम राजस्थान से इसके लौटने की सामान्य तिथि 17 सितंबर थी। यह लगातार 13वीं बार है जब मानसून देरी से लौट रहा है।
 
आम तौर पर दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल में एक जून को आता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। यह 17 सितंबर के आस पास उत्तर पश्चिम भारत से लौटने लगता है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से चला जाता है।
 
इस मौसम में अब तक 796.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि मॉनसून के मौसम में सामान्यत: 843.2 मिलीमीटर बारिश होती है। यानी इस बार बारिश 6 प्रतिशत कम हुई है।
 
बिहार में वज्रपात से 10 की मौत : बिहार के 9 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात से गया में 2, जमुई, औरंगाबाद, बक्सर, कटिहार, नालंदा, लखीसराय, भागलपुर एवं बांका में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात की चपेट में आकर हुई इन लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की।
 
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम : पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र, आंध्रप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भी बरसात हुई।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और पूर्वी गुजरात और दक्षिणपूर्व राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख