Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : 20 से ज्यादा राज्यों में कोहरे का कहर, कैसा है यूपी और बिहार का मौसम

Updated: शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (12:24 IST)
Weather Update : असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहा। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू क्षेत्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रहा।
 
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और असम में कई स्थानों पर दृश्यता शून्य पर पहुंच गई। इस वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा।
 
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 26, 30 और 31 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा।
 
उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बहुत घने कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग ने भी 
अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, देवरिया, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, कुशीनगर, महाराजगंज, मीरजापुर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संत रविदास नगर (भदोही), श्रावस्ती, सुलतानपुर, वाराणसी के लिए रेड अलर्ट जारी किया। 
 
उरई, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, इटावा, फतेहपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हरदोई, जालौन, कन्नौज, लखीमपुर-खिरी, लखनऊ, मऊ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, उन्नाव के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
 
बिहार के 26 जिलों में शुक्रवार को ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां शीतलहर चलने की संभावना है। बिहार में सर्द पछुआ हवाओं की वजह से ठिठुरन महसूस हो रही है। राज्यभर में घने कोहरा छाए रहने की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 30 नवंबर तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख