Daily Horoscope
✕

weather update : तमिलनाडु में साइक्लोन अलर्ट, इन राज्यों IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Updated: बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 (10:07 IST)
weather update : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर बन रहे एक निम्न दाब क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में आज भारी बारिश दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 से 26 अक्टूबर तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इधर दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई। जानिए देशभर में मौसम का हाल...  
 
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब क्षेत्र चेन्नई तट से लगभग 400 किलोमीटर दूर है और इसके संभावित चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरा हुआ है। स्कूल कॉलेज में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। कई ट्रेनें रद्द हुईं।
 
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र दोपहर तक, यह प्रणाली और मजबूत होकर 'अवदाब क्षेत्र' में बदलने की उम्मीद है। इसका असर उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर पड़ सकता है। मछुआरों को 23 से 26 अक्टूबर तक अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी गई है।
 
चेन्नई में भारी बारिश के कारण जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है ताकि बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
 
मध्य प्रदेश में कैसा है मौसम : 3 प्रणालियों के असर से दिवाली के अगले दिन मध्य प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहें। बादलों की वजह से रात में तापमान में गिरावट का सिलसिला थम गया। जबलपुर, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में कई स्थानों पर आज बारिश के आसार है। 2 दिन बाद पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं।
 
बिहार और झारखंड में 25 अक्टूबर के बाद हल्की बारिश की संभावना है। इससे छठ पूजा प्रभावित हो सकती है। हिमाचल-उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी की संभावना बताई जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख