1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Foreign terrorists have increased the problems of Jammu Police in the last two years
Last Modified: जम्मू , मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 (15:35 IST)

2 सालों में विदेशी आतंकियों ने बढ़ाई जम्मू पुलिस की परेशानी, तलाश के लिए करना पड़ रहे हैं 100 से ज्यादा ऑपरेशन

encounter in jammu kashmir
जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक आईजी भीम सेन टूटी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि इन अभियानों के पीछे का मकसद आतंकियों को आगे बढ़ने से रोकना ही नहीं बल्कि उनके इरादों को पिछाड़ना भी है। जम्मू में पुलिस दिवस के अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए आईजी ने कहा कि उन्हें प्रतिदिन आतंकियों की मूवमेंट के बारे में सच्ची और झूठी सूचनाएं मिलती हैं। वे कहते थे कि एकाध नहीं बल्कि सौ सवा सौ की संख्या में मिलने वाली ऐसी सूचनाओं को कभी भी नजरअंदाज करने का जोखिम नहीं लिया जाता।

यही कारण था कि जम्मू संभाग के उन इलाकों में प्रतिदिन सौ-सवा सौ तलाशी अभियान छेड़े जाते हैं जहां आतंकियों के प्रति सूचनाएं आती हैं।  उनका कहना था कि इन सूचनाओं में से मात्र दो से तीन परसेंट ही लाभकारी होती हैं जब आतंकियों से सामना हो जाता है या फिर उनका कोई ठिकाना मिल जाता है या फिर कोई मददगार। उनका कहना था कि ऐसी सूचनाओं की पुष्टि करने का समय नहीं होता जिस कारण प्रतिदिन सैंकड़ों जवानों को अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर तलाशी अभियान छेड़ने पड़ते हैं।
 
हालांकि उनका यह भी मानना था कि पिछले करीब दो सालों से अब विदेशी आतंकवादियों का रूख जम्मू संभाग की ओर है और वे जम्मू संभाग में ही सुरक्षाबलों तथा नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। उनका दावा था कि विदेशी आतंकियों को उनके इरादों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल वे इसके प्रति कुछ नहीं बोलते थे कि कितने विदेशी आतंकी जम्मू संभाग में सक्रिय हैं।
 Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
UP : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी आदित्यानाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि