Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : कमजोर हुआ दितवाह, 3 राज्यों में तेज बारिश, यहां पड़ रही है कड़ाके की ठंड

Updated: मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 (12:07 IST)
Weather Update : साइक्लोन दितवाह की वजह से मंगलवार को भी तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुड्‍डुचेरी में भारी बारिश का दौर जारी रहा। लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से आज भी तमिलनाडु में स्कूल कॉलेज बंद रहे। इधर दिसंबर के दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 
 
दितवाह अब गहरे दबाव के केंद्र में बदल गया है। यह तमिलनाडु–पुडुचेरी तट से लगभग 40 किमी दूर है। यह सिस्टम तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ते हुए अगले 12 घंटों में कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी वर्षा हुई। तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें देखने को मिलीं। ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
 
असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि बिहार और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्का कोहरा देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रही।
 
अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभवना है।
तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। मध्य प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार ला नीना के असर से यहां दिसंबर पिछले कई वर्षों के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहेगा। भोपाल, नौगांव और पचमढ़ी में रात का तापमान डिग्री के करीब रहा। आने वाले दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 
 
उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ अभी ठंडी हवाओं को कमजोर कर रहा है लेकिन इसके 2-3 दिसंबर तक हटते ही राजस्थान में उत्तर दिशा से बर्फीली हवाएं राजस्थान में प्रवेश करेंगी, जिससे ठंड अचानक बढ़ जाएगी। सीकर और झुंझुनूं में 3 और 4 दिसंबर के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख