ramcharitmanas
✕

Weather Update : उत्तर भारत में कड़ाके का ठंड, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट

Updated: सोमवार, 19 जनवरी 2026 (11:27 IST)
Weather Update : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत में सोमवार सुबह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने 19 से 21 जनवरी तक यूपी और बिहार में घने कोहरा के कोहरे के साथ ही कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
 
उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर का कहर जारी है। कोहरे और शीतलहर की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई। इस वजह से सुबह के समय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली, यूपी, बिहार सहित उत्तर भारत में ठंड बढ़ने का अनुमान है। राजस्थान में 19 जनवरी तक और दिल्ली व उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 20 जनवरी तक घने कोहरे का कहर दिखाई देगा। ओडिशा में भी 19 जनवरी को शीतलहर की स्थिति बन सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
 
IMD ने उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 20 जनवरी तक घना कोहरा जारी रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे और ठंड को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 

दिल्ली में ग्रेप 4 की पाबंदियां

दिल्ली में सोमवार को भी शीतलहर का कहर जारी रहा। आज यहां न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। राष्‍ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 434 पर पहुंचा। एक्यूआई 'गंभीर' कैटेगरी में होने के कारण GRAP-4 के तहत पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

22 जनवरी से दिखेगा बर्फबारी का असर

मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, 22 जनवरी से उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। मौसम गतिविधियों की तीव्रता और क्षेत्रफल धीरे-धीरे बढ़ते जाएंगे और यह दौर गणतंत्र दिवस 2026 के आसपास चरम पर पहुंच सकता है।

मौसम गतिविधियां 22 जनवरी 2026 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुरू होंगी और अगले 4–5 दिनों में लगातार फैलती रहेंगी। 24 से 26 जनवरी 2026 के बीच उत्तर भारत के सभी पर्वतीय राज्य एक साथ कठोर मौसम की चपेट में आ सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gutpa 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख