Hanuman Chalisa

Weather Update : उत्तर भारत में रात में गुलाबी ठंड का अहसास, दिन में कैसा है मौसम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (12:19 IST)
Weather Update : उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। रात में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। 
 
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी पारा तेजी से गिर रहा है। इससे सर्दी बढ़ने की संभावना है। आईएमडी का अनुमान है कि अगर दिवाली तक इसी तरह बर्फबारी जारी रही, तो शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।
 
इन स्थानों पर बरसा पानी : पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कोंकण और गोवा, और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हुई।
 
कैसा है दिल्ली का मौसम : दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर में दिन में गर्मी और रात में सर्दी हो रही है। राजधानी की हवा भी जहरीली होती जा रही है। दिवाली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है ठंड के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी में प्रदूषण का लेवल 300 पार हो गया। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और एयर क्वालिटी में भी गिरावट दर्ज की गई।
 
कोलकाता में बारिश की संभावना : मौसम विभाग के अनसुार, बंगाल के तटीय इलाकों में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।
 
edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख