ramcharitmanas

हरिओम वाल्मिकी के परिवार से मिलकर बोले राहुल गांधी, परिवार की आंखों में दर्द के साथ था सवाल

Updated: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (11:57 IST)
Rahul Gandhi meets Hariom Valmiki Family : कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हरिओम वाल्मिकी के घर पहुंचे और आधे घंटे तक हरिओम के परिजनों से की मुलाकात। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आंखों में दर्द के साथ एक सवाल था - क्या इस देश में दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है? हरिओम वाल्मिकी की रायबरेली में पीट पीटकर हत्या की गई थी।
 
मुलाकात के बाद राहुल ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उनके परिवार की आंखों में दर्द के साथ एक सवाल था - क्या इस देश में दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है? उत्तर प्रदेश में प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने में जुटा है। उन्होंने परिवार को मुझसे मिलने से रोकने की कोशिश भी की। यह व्यवस्था की वही विफलता है - जो हर बार गुनहगारों की ढाल बनकर पीड़ित को ही कठघरे में खड़ा कर देती है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि न्याय को नजरबंद नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार को चाहिए कि पीड़ित परिवार पर दबाव खत्म करे और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए। मैं हरिओम वाल्मीकि के परिवार और देश के हर शोषित, वंचित और कमजोर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ा हूं। यह लड़ाई सिर्फ़ हरिओम के लिए नहीं - हर उस आवाज़ के लिए है जो अन्याय के सामने झुकने से इनकार करती है।
<

हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।

उनके परिवार की आंखों में दर्द के साथ एक सवाल था - क्या इस देश में दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है?

उत्तर प्रदेश में प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने में जुटा है। उन्होंने परिवार को मुझसे मिलने से रोकने की… pic.twitter.com/6a8mglGb8M

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 17, 2025 >
कांग्रेस ने हरिओम वाल्मीकि जी का परिवार के हवाले से सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, राहुल गांधी जी आज हमसे मिलने आए। वे हमारे लिए मसीहा हैं, हम चाहते हैं कि वे हमें न्याय दिलाएं।
 
पार्टी ने आरोप लगाया कि हरिओम वाल्मीकि जी के परिवार ने बताया कि आज सुबह BJP सरकार के लोगों ने उन्हें धमकाया और वीडियो बनवाया कि वो राहुल जी से नहीं मिलना चाहते। BJP सरकार को ये समझना चाहिए कि ये पीड़ित परिवार है, इनके साथ अपराधियों जैसा सुलूक करना ठीक नहीं है। परिवार को न्याय चाहिए। सरकार को ओछी राजनीति की जगह दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने पर ध्यान देना चाहिए।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख