Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : बारिश, बर्फबारी और कोहरा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 2 दिन उत्तर और मध्य भारत में बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में इस हफ्ते कोहरा भी छाया रह सकता है।

Updated: मंगलवार, 14 जनवरी 2025 (08:53 IST)
Weather Update : बर्फबारी और बारिश की वजह से भारत के 16 राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 2 दिन उत्तर और मध्य भारत में बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में इस हफ्ते कोहरा भी छाया रह सकता है। 
 
मंगलवार सुबह मकर संक्रांति पर भी लोगों को सर्दी से राहत मिलने नहीं मिली। कड़ाके की ठंड के बाद भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पहले शाही स्नान के लिए बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु उमड़े। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम से लेकर पूरब और पूर्वोत्तर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठंड और कोहरे को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बर्फबारी का दौर जारी है। ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है। राज्य के मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में 16-19 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, क्योंकि 14 जनवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। 
 
पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अमृतसर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजस्थान के अनेक इलाकों में मंगलवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई और कड़ाके की सर्दी का कहर भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में कई जगह बूंदाबांदी हुई। राज्य में कई स्थानों पर सर्द हवाओं के चलते कोल्ड डे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
 
कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के परिचालन में देरी हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ का परिचालन रद्द कर दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत-बांग्लादेश और भूटान तक महसूस हुए झटके

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

अगला लेख