dharma sangrah
✕

बीकानेर देश में सबसे गर्म, इन राज्यों में बारिश ने गिराया तापमान

Updated: रविवार, 12 मई 2024 (11:18 IST)
weather update : उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर शनिवार को बारिश व ओलावृष्टि हुई है। मध्य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में कई स्थानों पर तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। 45.5 डिग्री तापमान के साथ बीकानेर देश में सबसे गर्म रहा।
 
बदरीनाथ में हल्की बारिश : उत्तराखंड के बदरीनाथ में आज सुबह हल्की बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। बरसते पानी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बदरीनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। आज ही बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले हैं। ALSO READ: बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, हल्की बारिश में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

दिल्ली में आंधी और बारिश का अनुमान : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
राजस्थान में कैसा है मौसम : एक नए विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज आंधी व बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में आंधी व बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। राजस्थान के बीकानेर और उसके आसपास के इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।
 
मौसम केंद्र के अनुसार विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, दौसा, अलवर, टोंक, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझनू, गंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू तथा सीकर सहित अनेक जिलों में बारिश हुई। 12-14 मई तक राज्य में आंधी बारिश की संभावना है जिससे अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।
 
मध्य प्रदेश में कैसा है मौसम : मौसम विभाग के अनुसार, 44.4 डिग्री तापमान के साथ गुना राज्य में ज्यादा गर्म स्थान रहा। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं तथा उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। राज्य में 15 मई तक वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती है।
 
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम : अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : Iindia meteorological department
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख