suvichar

कोहरे और शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी का सितम, 7 राज्यों में अलर्ट

Updated: सोमवार, 12 जनवरी 2026 (10:45 IST)
Weather Update : दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली का पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
 
मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी भी दी है। इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। शीतलहर और कोहरे की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाके में हल्की बर्फबारी की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, जैसे तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बादल छाए रहने की उम्मीद है।
<

दैनिक मौसम परिचर्चा (11.01.2026)

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 जनवरी को शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बने रहने की बहुत संभावना है

YouTube : https://t.co/fg4N0PrZtJ
Facebook : https://t.co/dZKhZs9iNQ#DenseFogpic.twitter.com/Aw7MiHJWKh

— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 11, 2026 >
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कांगड़ा, बरठीं और हमीरपुर में शीतलहर दिखाई दी। बिलासपुर, ऊना देहरा गोपीपुर, पालमपुर और मंडी भी शीतलहर की चपेट में थे।
 
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री जबकि अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 14 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 
 
राजस्थान के फतेहपुर में पारा माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, चुरू में तापमान में गिरावट के कारण कई स्थानों पर बर्फ की एक पतली परत देखने को मिली। रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान माइनस में 0.6 डिग्री दर्ज किया गया।
 
पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे दिन में तेज धूप और रात में ठंड बरकरार है। सोमवार को रायपुर शहर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्की ठंडक और शाम को ठिठुरन का अहसास बना रहेगा।
edited by : Nrapnedra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

'कुत्ता या बिल्ली भी जीत जाएगा', क्या इसी ओवरकॉन्फिडेंस ने डुबो दी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट?

दतिया में हार के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा, जिला अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी पर गिर सकती है गाज

मालिक को बचाने के लिए खतरनाक कोबरा से भिड़ गया टॉमी, जान देकर निभाई वफादारी, देखें VIDEO

JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: 15 अगस्त आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

अगला लेख