Hanuman Chalisa

Weather Update : पहाड़ी राज्यों को बर्फबारी से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 (12:08 IST)
Weather Update : बारिश की तरह ही सर्दी ने भी 2025 में समय से पहले दस्तक दे दी है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले 8 दिन से रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। हालांकि आज से पहाड़ी राज्यों को बर्फबारी से राहत मिल सकती है। आज देश के 20 राज्यों में बारिश की संभावना है।
 
कैसा है मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, उत्तरी ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। एक ट्रफ दक्षिण ओडिशा से होते हुए तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक तमिलनाडु से गुजरते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 4.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है। 10 अक्टूबर के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है।
 
इन परिसंचरणों के चलते पिछले 24 घंटे के दौरान, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में मध्यम से भारी बारिश हुई। तटीय ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पूर्व बिहार, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश दर्ज की गई।
 
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम : अगले 24 घंटे के दौरान, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, दक्षिण कोकण व गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, तेलंगाना, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश हो सकती है।
 
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना नहीं : स्काइमेट वेदर के अनुसार, 9 अक्टूबर के बाद पश्चिमी हिमालय में किसी बड़ी बर्फबारी की संभावना नहीं है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व की ओर सरक रहा है। आने वाले एक हफ्ते तक कोई नया मौसमीय तंत्र इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं होगा। इसलिए आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों का मौसम शुष्क, धूप वाला और साफ रहेगा।
 
आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगते हैं। तभी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां फिर से तेज होती हैं। तब तक क्षेत्र का मौसम सुहाना, शांत और बर्फबारी के बाद का मनमोहक बना रहेगा-यानी फिलहाल सर्दी की शुरुआत का आनंद लेने का यह बेहतरीन समय है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख