sundarkand
✕

Weather Update : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, इन स्थानों पर चलेंगी लू

Updated: शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (10:06 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग इलाकों में लू की आशंका जताई है।
 
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड और महाराष्‍ट्र में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। बेमौसम बारिश की वजह से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश, आंधी और तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
 
तटीय कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक रहा। कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में हिट वेव की स्थिति दिखाई दी।
 
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में जारी बारिश और गरज के साथ बौछारें अब रुक जाएंगी। मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। पूर्वी असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।  
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख