suvichar
✕

Weather prediction : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, हल्द्वानी में टूटा 19 वर्षों का रिकॉर्ड

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (10:08 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर के चलते ठंड और अधिक बढ़ गई। उत्‍तराखंड के हल्द्वानी में शीतलहर और कोहरे के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड ने बुधवार को 19 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।
 
खबरों के मुताबिक, उत्‍तराखंड के हल्द्वानी में शीतलहर और कोहरे के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड ने बुधवार को भी बुरा हाल कर दिया। ठंड के कारण लोग घरों में ही कैद रहे और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। ठंड ने बुधवार को 19 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 18 दिसंबर 2019 पिछले 19 वर्षों में सबसे अधिक ठंडा रहा। उत्तर भारत में शीतलहर के चलते बुधवार को ठंड और अधिक बढ़ गई।

दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण गुरुवार और शुक्रवार को पड़ोसी गाजियाबाद और गौतम बूद्ध नगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया। गुरुवार सुबह शहर में कई जगहों पर कोहरा छाए रहने के साथ ही ठंड बहुत अधिक रहेगी।

पंजाब और हरियाणा में, नारनौल और फरीदकोट क्रमशः 2.5 डिग्री सेल्सियस और 3.6 डिग्री सेल्सियस पर सबसे ठंडा रहे, जबकि राजस्थान के माउंट आबू में रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में, रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन अब तक का सबसे कम तापमान है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पिछले एक सप्ताह से पारा काफी नीचे है और पिछले कुछ दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम समेत देश के कई अन्य हिस्सों में कड़ाके की सर्दी जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर राज्य के 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को आगामी 20 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में जमा देने वाली ठंड होगी।

हिमाचल प्रदेश में मनाली, सुंदरनगर, भुंतर, कीलोंग और कल्पा में शुष्क और ठंडा मौसम था, मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में यहां भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम में तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कटरा जो वैष्णोदेवी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है, वहां मौसम की सबसे ठंडी रात 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख