kalsarpa dosh calculator
✕

निर्भया मामले में एक दोषी ने नाबालिग होने का किया दावा, हाईकोई में लगाई अर्जी

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (09:20 IST)
नई दिल्ली। निर्भया मामले में एक दोषी की पुनर्विचार याचिका बुधवार को उच्चतम न्यायालय में खारिज कर दिए जाने के कुछ घंटों बाद एक अन्य दोषी ने घटना के दौरान अपने नाबालिग होने का दावा करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।
 
निर्भया के गुनहगार पवन कुमार गुप्ता ने अपनी याचिका में कहा कि दिसंबर 2012 में घटना के दौरान वह नाबालिग था और जांच अधिकारियों ने उसका अस्थिकरण परीक्षण नहीं किया था। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैट की पीठ के समक्ष इस याचिका को गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
 
इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने राजधानी के निर्भया दुष्कर्म मामले के गुनाहगार अक्षय सिंह की पुनर्विचार याचिका बुधवार को खारिज करते हुए उसकी फांसी की सजा बरकरार रखी। न्यायमूर्ति आर. भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ ने अक्षय की पुनर्विचार याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि याचिका में कोई दम नहीं है।
ALSO READ: डिप्रेशन में निर्भया के चारों गुनाहगार, कम किया खाना-पीना
निर्भया मामले के दोषियों में से एक अक्षय सिंह की पुनर्विचार याचिका को उच्चतम न्यायालय में खारिज किए जाने के बाद निर्भया के माता-पिता ने इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि यह एक बहुत ही अच्छा फैसला है।
 
उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बुधवार को निर्भया की मां ने पत्रकारों से कहा कि हम इस निर्णय का सम्मान करते हैं और यह बहुत अच्छा फैसला है तथा इस मामले में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। हम बहुत खुश हैं। हमने पिछले 7 वर्षों से बहुत संयम के साथ अपनी लड़ाई लड़ी है और अब ऐसा लगता है कि निर्भया को अंतिम रूप से न्याय मिल सकेगा।
 
निर्भया के पिता ने भी उच्चतम न्यायालय के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज किया जाना एक सही कदम है और जब तक पटियाला हाउस अदालत की तरफ से उनके खिलाफ डेथ वॉरंट नहीं किया जाता है, तब तक हमें सुकून नहीं मिलेगा। इस मामले के 3 अन्य दोषी विनय, मुकेश और पवन की पुनर्विचार याचिकाएं पहले ही खारिज की जा चुकी हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख