शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. war on social media
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (13:55 IST)

भाजपा-कांग्रेस में सोशल मीडिया वॉर जोरों पर...

भाजपा-कांग्रेस में सोशल मीडिया वॉर जोरों पर... - war on social media
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि बस आप ही मीम्स के दीवाने हैं तो ऐसा बिलकुल नहीं है। राहुल गांधी का एक ट्वीट देख ऐसा लगा कि अब भाजपा कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया वॉर जोर-शोर से बढ़ रहा है।

#BJPLies ट्विटर पर ट्रेंडिंग है और इस हैशटैग से ज्यादा जो ट्रेंड हो रहा है वो है राहुल गांधी का ट्वीट और उस पर आ रहे जवाब। 
 
शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे राहुल गांधी ने  #BJPLies हैशटैग का इस्तेमाल कर ट्वीट किया, "If BJP had a film franchise it would be called Lie Hard #BJPLieHard #BJPLies #HowManyBJPLies", जिसका मतलब "अगर बीजेपी के पास फिल्म फ्रैंचाइज़ी होती तो वह उसका नाम "लाई हार्ड" रखते। ये ट्वीट कोई मीम से कम नहीं है। 
 
एक ने इस पर ट्वीट किया कि फिल्म का नाम "ओशन ऑफ लाइज" भी हो सकता है तो वहीं दूसरे ने इस हैशटैग को इस्तेमाल कर रिप्लाय दिया की फिल्म का नाम "चोर मचाए शोर" भी रखा जा सकता है।  
ये भी पढ़ें
एंट्रिक्स-देवास सौदा मामला : इसरो के पूर्व प्रमुख को जमानत